रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। मूल रूप से कानपुर के निवासी प्रतीक यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 208वीं रैंक हासिल की है। प्रतीक की इस सफलता से न केवल उनके गृह नगर बल्कि उनके ननिहाल रांची में भी हर्ष का माहौल है। वे रांची के प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. आरडी यादव के नाती हैं और अक्सर अंग्रेजी की शिक्षा लेने के लिए बिरसा चौक स्थित अपने ननिहाल आया करते थे। स्कूली शिक्षा डीपीएस कानपुर से पूरी करने के बाद वर्ष 2022 में आईआईटी कानपुर से बीटेक-एमटेक (डुअल डिग्री) प्राप्त की। उनकी इस यात्रा में उनके मामा और मैनेजमेंट ट्यूटोरियल के निदेशक डॉ. सुधीर यादव का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा। प्रतीक के पिता डॉ. ओंकार सिंह मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी, गोरखपुर के संस्थापक कुलपति (व...