नई दिल्ली, मई 28 -- Aparna shared Pratik video: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं पर सुबह से शाम तक कई परंपरागत संस्कारों को निभाया गया। पूरे कार्यक्रम का भावुक करने वाला वीडियो अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। श्रद्धांजलि, हवन-पूजन, शांति यज्ञ, ब्राह्मण भोज के बाद शय्या दान को इस वीडियो में कैद किया गया है। शय्या दान से लेकर हर कार्यक्रम में पूरा यादव परिवार जुटा रहा और परंपराओं को निभाता दिखाई दिया। न सिर्फ अखिलेश और डिंपल बल्कि शिवपाल यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव के साथ यादव परिवार के सदस्य पूरे समय मौजूद रहे। प्रतीक यादव का 38 वर्ष की छोटी उम्र में 13 मई को अचानक निधन हो गया था। हार्ट अटैक और नसों में ब्लाकिंग को मौत का कारण बताया गया था। उस...