प्रतीक्षा गृह की छत से गिरा प्लास्टर, यात्रियों में मची अफरातफरी
मथुरा, सितम्बर 10 -- मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षा गृह में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर पड़ा। जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, उसी स्थान पर बेंच पर कई यात्री बैठे हुए थे। प्लास्टर गिरने की आवाज सुनते ही यात्री घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया और छत की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यात्री प्रतीक्षा गृह में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर चले गए。
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कर्मचारियों द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.