भदोही, अप्रैल 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। अज्ञात युवक पिछले कई दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.