चंदौली, मई 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में तहसील, ब्लाक और सीओ कार्यालय सहित अन्य विभागीय दफ्तर के कारण काफी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। ग्रामीण क्षेत्र में काफी संख्या में सवारी वाहनों से आते हैं लेकिन उनके लिए बस और आटो स्टैंड पर बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। जिससे इस चिलचिलाती धूप में खुल आसमान के नीचे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने को विवश होते हैं। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को तपती धूप में ईधर उधर भटकना पड़ता है।

यात्री प्रतीक्षालय की आवश्यकता वहीं सकलडीहा अलीनगर तिराहे और सघन तिराहे पर पीने के पानी का इंतजाम नहीं होने से यात्रियों, राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोग प्यास बुझाने के लिए भटकते हैं। ग्रामीणों ने तिराहे पर प्याऊ और यात्री प्रतिक्षालय गृह बनवाने की मांग किया ह...