रामगढ़, फरवरी 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। दारुल इफ्ता चाड़ी शरीफ के मुफ्ती नैयर रजा ने प्रेस बयान जारी कर कहा हे कि इस साल सदक़ा ए फ़ित्र की न्यूनतम राशि 75 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। यह राशि रमज़ान के पवित्र महीने में हर साहिब ए नसाब मुसलमान पर फ़र्ज़ है। यह रकम ईद की नमाज़ से पहले अदा करना जरुरी है, ताकि गरीब भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गेहूं व अन्य अनाज के मार्केट दर के अनुसार 75 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है। मुफ्ती नैयर रजा ने कहा कि माहे रमज़ान रहमतों, बरकतों और मग़फ़िरत का पवित्र महीना है। हर किसी को रोज़ा, तरावीह और क़ुरान की तिलावत के जरिए अल्लाह को राजी करना चाहिए। यह महीना सब्र और गरीबों के प्रति संवेदना सिखाता है। इस महीने में शैतान जंजीरों में जकड़ दिए जाते हैं और जन्नत के दरवाज़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.