प्रतिस्पर्धी युग में कौशल विकास जरूरी-डॉ. देबस्मिता
सोनभद्र, मार्च 29 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान, विंध्याचल में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत वार्षिकइंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योजना के तहत 24 प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को एक विस्तृत ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण की रूपरेखा, सीखने के अवसरों तथा उद्योग से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धी युग में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। कहा कि इस तरह की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निरंतर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.