विकासनगर, अप्रैल 6 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सोमवार को रिसेंट एडवांस इन केमिस्ट्री विषय पर पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा प्रथम, शमा परवीन द्वितीय, प्रिया राठौर तीसरे स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता में मनीष कुमार प्रथम, शैली सिंह द्वितीय और उदय प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में निर्णायक के तौर पर डॉ. विनोद सिंह रावत, डॉ. डीके भाटिया, डॉ. पीएस चौहान, डॉ. नेहा कुकरेती शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...