महाराजगंज, फरवरी 2 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पुलिस लाइन में दो ठेकेदारों ने भवन निर्माण में उपयोग के लिए एक जगह से मिट्टी की खुदाई कराया, पर खोदे गए गड्ढे में मिट्टी नहीं भरा। इस मामले में प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार ने कोतवाली में दो आरोपित ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। तहरीर के मुताबिक ठेकेदार जौहर अहमद निवासी फिरोजाबाद व नीरज कुमार सिंह निवासी देवरिया ने पुलिस लाइन में जी-8 भवन का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि इन ठेकेदारों ने बिना किसी अनुमति के आरटीसी भवन के सामने स्थित मैदान से भारी मात्रा में सरकारी मिट्टी की खुदाई की और उसका उपयोग निर्माण कार्य में कर लिया। भवन का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है, लेकिन ठेकेदारों ने खोदी गई मिट्टी को भरने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे उनके द्वारा स्वयं के लाभ हेतु चोरी की मंशा स्पष्ट ...