प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज का निधन हुआ
चम्पावत, जून 17 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के प्रतिष्ठित व्यापारी 52 वर्षीय मनोज कलखुड़िया का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ताड़केश्वर घाट पर किया गया। बीते मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोजीपुरा बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य हैं। उनके निधन पर व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य तमाम लोगों ने दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.