रामगढ़, मई 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रबोध निवासी प्रतिष्ठित उद्योगपति देवराज सिंह की मां और जिप सदस्य सह भाजपा जिलामंत्री सर्वेश कुमार सिंह की 95 वर्षीय दादी बासमती देवी का रविवार की रात निधन हो गया है। रबोध स्थित उनके घर पर रविवार की रात्रि में 10.50 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक प्रकट किया है। बाद में भूकभुका डैम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि स्व. बासमति देवी के छोटे पुत्र प्रदीप सिंह ने दी। बासमती देवी अपने पीछे पुत्र राजदीप सिंह, देवराज सिंह, प्रदीप सिंह समेत नाती-पोता से भरा-पूरा 100 लोगों को परिवार छोड़ गई हैं। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शव यात्रा एवं अंतिम संस्कार में हजारीबाग जिला के पूर्व डिप्टी मेयर आनंद ...