मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- जमालपुर। पीसीएस परीक्षा- 2024 में कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद पहली बार स्थानीय बाजार जमालपुर स्थित पैतृक घर पहुंचने पर प्रतिष्ठा गुप्ता का स्वागत किया गया। जमालपुर थाना मोड़ चौराहे पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान निर्मला गुप्ता सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पिता श्यामधनी गुप्त, माता रूक्मणि गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीके गुप्ता, यूपी पीसीएल में इंजीनियर भाई ओमप्रकाश गुप्ता को लोगों ने बधाई दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, दिनेश सिंह, मनीष सिंह, नरसिंह चौहान, रविशरण गुप्ता, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, रामराज गुप्ता, सपा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्राम प्रधान जितेन्द्र गुप्ता रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.