पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नैक्स पैकेटिंग करने वाले एक प्रतिष्ठान से दूसरी कंपनी के नाम के दो बंडल खाली रैपर जब्त किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध रैपर कॉपी राइट का मामला दर्ज किया है। मामला सदर थाना के खुश्कीबाग स्थित आदर्श नगर में स्नैक्स पैक करने वाले एक प्रतिष्ठान का है। बताया जा रहा है कि स्नैक्स तैयार करने वाली कोलकाता की एक कंपनी को जानकारी मिली थी कि पूर्णिया में स्नैक्स पैक करने में कंपनी के नाम के रैपर का प्रयोग किया जा रहा है। कंपनी की शिकायत पर गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार के नेतृत्व में कंपनी के प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने बताए प्रतिष्ठान पर छापेमारी की तो वहां से उक्त कंपनी के नाम के दो बंडल खाली रैपर जब्त किए गए। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलि...