गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- - खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर जाकर करेगी जांच गाजियाबाद, मोहित शर्मा। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकान या अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जाने वाले खराब भोजन की शिकायत उपभोक्ता वहीं बैठे कर सकेंगे। खराब, बासी या दूषित भोजन मिलने पर अब उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इसके लिए नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान से ही कुछ मिनट में शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता के लिए नई सुविधा उपभोक्ताओं को अब खाद्य प्रतिष्ठान खराब खाना नहीं परोस सकेंगे...