कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- सीओ कौशाम्बी ने मंगलवार को पश्चिमशरीरा बाजार का पुलिस टीम के साथ भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों से उन्होंने वार्ता की। व्यापारियों से आह्वान किया गया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को पश्चिमशरीरा बाजार के सोनार गली, कस्बा व मुख्य बाजार के मार्गों पर थाना बल के साथ पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान सीओ ने व्यापारी वर्ग व आमजन से संवाद स्थापित करते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इससे बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। साथ ही लोगों को बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सभी व्यापारियों से सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.