बुलंदशहर, मार्च 8 -- शहर के बंसल बीकानेर स्वीट्स की दो दुकानों पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। नोएडा से आई टीम ने प्रतिष्ठान पर खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दुकान का आधा शटर गिराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने जमकर विरोध किया और शटर खोलकर जांच करने की मांग की। जिसके बाद शटर खोला गया। रविवार दोपहर में समय नोएडा से आयकर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ बंसल बीकानेर के अंसारी रोड और कालाआम स्थित प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीम ने अंदर दाखिल होते ही काउंटर और कंप्यूटर सिस्टम को अपने कब्जे में ले लिया और खरीद-बिक्री के साथ-साथ स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। सर्वे के दौरान अंसारी रोड स्थित दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.