सहारनपुर, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय सामूहिक क्लास के रूप में सोमवार को आरटीसी पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। रिक्रूट आरक्षियों की पेशेवर दक्षता, सुरक्षा जागरूकता और कार्यान्वयन क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में उ.प.ना.पु. मोहसीन अली ने रिक्रूट आरक्षियों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, विशेष सुरक्षा बल के योगदान और कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आरटीसी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.