प्रतिरोध मार्च निकाल की हत्याकांडों की जांच की मांग
मधुबनी, अगस्त 19 -- रहिका। माकपा लोकल कमिटी के नेतृत्व में बुधवार को ककरौल चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता अंचल सचिव सोनधारी यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए माकपा बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि बिहार अपराध और अफसरशाही के चंगुल में फंस गया है। उन्होंने रहिका के भागवत यादव और जेल में मारे गए रौशन यादव की हत्या की उच्च स्तरीय जांच और परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की। विधायक अजय कुमार ने कहा कि दोनों हत्याकांड विधानसभा में उठाए जाएंगे और जेल अधीक्षक को निलंबित किया जाए। यह भी पढ़ें- दिलीप हत्याकांड की जांच को एसआईटी टीम गठित हो जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने रहिका थाना के अनुसंधानकर्ता को हटाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.