लखनऊ, अप्रैल 19 -- युवा कवि पराग पवन को रविवार को कैफी आज़मी एकेडमी सभागार में जन संस्कृति मंच की ओर से पहला रमाशंकर यादव विद्रोही सम्मान से सम्मानित किया गया। मार्क्सवादी आलोचक रामजी राय, प्रख्यात कथाकार शिवमूर्ति, कवि कौशल किशोर और आलोचक प्रणय कृष्ण के द्वारा उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा नगद Rs.21000 सम्मान के तौर पर प्रदान किया गया। इस मौके पर पराग पावन ने बेरोजगार शीर्षक से बाईस कविताएं, चूल्हे की राख आदि सुनाईं। कवि- आलोचक कौशल किशोर ने कहा कि पराग पवन का सम्मान साहित्य की प्रतिरोध की धारा का भी सम्मान है । रमाशंकर विद्रोही इस धारा के अनूठे कवि हैं। पराग की कविताओं में नौजवानों, दलित, वंचितों के दुख-दर्द और संघर्ष की अभिव्यक्ति हुई है। इनमें विनम्रता को विद्रोह में बदल देने का साहस है। सम्मान समारोह में समकालीन कव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.