फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। नियमित टीकाकरण के छूटे बच्चों की रिपोर्ट न देने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। दो ब्लॉकों में ई-संजीवनी के तहत टेलीकंटेंटसेशन कम होने पर एओ को निर्देश दिया। एपीएचसी मोहम्मदपुर गौती, ललौली, टिकरी, चक्की में प्रसव की प्रगति कम होने पर डीएम ने सीडीओ को निरंतर निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान बहुआ ब्लॉक को छोड़कर 10 फरवरी से चलाया जाएगा। प्राइवेट व सरकारी शिक्षकों को नोडल टीचर बनाए, एक से 19 वर्ष के बच्चों को दवा खिलाई जायेगी। ब्लॉकवार मेडिकल रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण से छुटे बच्चों के टीकाकरण की रिपोर्ट उपलब्ध न कराने तक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का ...