सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 52वें वार्षिक सम्मेलन के समापन यानि तीसरे दिन रविवार को प्रेक्षा गृह में वैज्ञानिक चर्चाओं, शोध पत्र प्रस्तुतियों और पीजी क्विज़ ने शैक्षणिक माहौल को नई ऊर्जा दी। दिन भर चले सत्रों में आधुनिक तकनीकों, सर्जिकल नवाचारों और क्लिनिकल अनुभवों पर विस्तृत विमर्श हुआ। दैनिक अभ्यास में एआई और डिजिटल युग की चर्चा आयोजित सत्र की अध्यक्षता डॉ ए कलाम, डॉ किशोर कुमार, डॉ विकास कुमार और डॉ सुदीप कुमार ने की। डॉ रमेश्वर सिंह ने दैनिक ऑर्थोपेडिक अभ्यास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एआई अब निदान, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और रोगी प्रबंधन में अहम भूमिका निभा रहा है। श्री विकास कुमार ने चिकित्सा विज्ञान में एआई के व्यापक प्रभाव को ऑर्थोपेडिक दृष्टिकोण से स...