प्रतियोगी पुस्तक 'लिटरेचर इन इंग्लिश' का लोकार्पण
गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लिटरेचर इन इंग्लिश नाम की पुस्तक का लोकार्पण कुलपति प्रो. पूनम टंडन की उपस्थिति में हुआ। बताया गया कि यह पुस्तक उन विद्यार्थियों को ध्यान रखकर तैयार की गई है, जो यूजीसी, नेट परीक्षा, शोध प्रवेश परीक्षा, सहायक आचार्य परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं। पुस्तक प्रो. अजय कुमार शुक्ला एवं शोधार्थी विष्णु मिश्रा ने संयुक्त रूप से लिखी है। इस दौरान कुलपति ने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल ज्ञान का संप्रेषण करना नहीं, अपितु विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें अधिकतम उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करना भी है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह पुस्तक एक अत्यंत सार्थक, दूरदर्शी एवं प्रशंसनीय पहल है, जो विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.