गोड्डा, मई 11 -- प्रतियोगी परीक्षा की प्रतियोगिता आयोजित गोड्डा एक प्रतिनिधितस्वीर 029 परीक्षा में मौजूद विद्यार्थीस्थानीय रौतारा चौक सतही जॉब पॉइंट संस्थान में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जेटेट, सीटेट समेत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों की तैयारी का आकलन करना और उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...