मईल (देवरिया), अक्टूबर 30 -- यूपी के देवरिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक पर गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना मईल थाना क्षेत्र के जिरासो में हुई। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। युवक को स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। गोली कांड के पीछे एक वायरल वीडियो का विवाद माना जा रहा है। मईल क्षेत्र के जिरासो के रहने वाले अनमोल मिश्र (22) पुत्र स्व. रमाकांत मिश्र करीब 3:30 बजे अपने दरवाजे पर खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान एक अपाची बाइक से हेलमेट लगाए तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने अनमोल पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.