प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान
प्रयागराज, अगस्त 5 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विभाग के 17 शोधार्थियों का चयन बिहार सहायक आचार्य भर्ती-2026 में हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की इतिहास प्रवक्ता भर्ती में महिला वर्ग में दीपशिखा राय और पुरुष वर्ग में डॉ. गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनुराधा ने चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षक बनने का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक प्रसाद ने इसे विभाग की शैक्षणिक परंपरा का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.