अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय तकपुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसआरपी अंबिकेश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि एआरपी राहुल रिचा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार शुक्ला ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कक्षा पांच उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान, अटल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में चयन प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं परिश्रम के फलस्वरूप इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बच्चों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.