कन्नौज, अप्रैल 11 -- शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था आस्था शिक्षा समाज सेवा समिति के तत्वाधान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अंशू पाल ने प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर अर्पित कटियार, असिस्टेंट प्रोफेसर गीता पाल, समीक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह पाल, समीक्षा अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, र्हिर्षत त्रिपाठी, रोहित राजपूत का एआरओ पद पर चयन होने पर बधाई देते हुए उनको सम्मानित किया गया। आयोजक अंशू पाल ने कहा कि इन युवाओं की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे जिले के गौरव का विषय है। कहा कि समिति का उद्देश्य ऐसे मेधावियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अन्य छात्र भी इनसे प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करें और ऊंचे मुकाम हासि...