उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रदीप एकेडमी ने प्रतिभा सम्मान कर चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा ने माल्यार्पण, पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात कराई। उन्होंने ग्रामीण बैंक, क्लर्क में चयनित आठ अभ्यर्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक प्रदीप गौंड, अधिवक्ता अनुपम सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...