सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जिले के वैसे विद्यार्थी जो मैट्रिक परीक्षा दे चुके हैं और कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए लिए सहभागी एजुकेशन सेंटर की ओर से पंद्रह दिनों की निःशुल्क डेमो क्लास कराई जा रहीं हैं। जिसके अंतर्गत बैंकिंग, एसएससी, रेलवे जेएसएससी, आर्मी, जीडी, झारखंड पुलिस, कक्षपाल इत्यादि की परीक्षा संबंधी क्लास कराई जाएगी। संस्थान के निर्देशक निशांत कुमार ने बताया कि डेमो क्लास 16 मार्च से 31 मार्च तक सुबह छह बजे और शाम के तीन बजे से कराई जाएगी। क्लास करने के इच्छुक विद्यार्थी प्रिंस चौक के निकट इंडियन बैंक के ऊपरी मंजिल पर स्थित सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन से सम्पर्क कर सकते है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...