उरई, अप्रैल 9 -- जालौन।संवाददाता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में लाइब्रेरी स्थापित कराने की मांग ग्रामीणों ने सीडीओ से की है।ग्रामीण राजेश श्रीवास्तव नैनपुरा, रमाकांत निरंजन सुढ़ार सालाबाद, अवध किशोर श्रीवास्तव सिहारी पडैया, अनूप श्रीवास्तव मकरंदपुरा, रामकुमार अकोढ़ी दुबे आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति में सुधार की अत्यधिक आवश्यकता है। वर्तमान समय में यूपीएससी, पीसीएस, बैंक, रेलवे, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को महंगे कोचिंग संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है, जो अधिकांश ग्रामीण छात्रों की पहुंच से बाहर है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र पीछे रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि गांवों में सुसज्जित लाइब्...