कुशीनगर, जुलाई 5 -- कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थली कुशीनगर स्थित बुद्ध मित्र स्मारक ट्रस्ट द्वारा संचालित राहुल सांकृत्यायन संस्थान पुस्तकालय देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और शोधार्थियों के लिए बौद्ध धर्म, संस्कृति और इतिहास के अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। अब इस पुस्तकालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्थानीय विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी केंद्र बनाने की योजना है।

पुस्तकालय की स्थापना के उद्देश्य पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 1969 में भिक्षु बुद्ध मित्र ने बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और अध्ययन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। पुस्तकालय के प्रबंधक लामा कर्मा कुंगा शेन फेन ने बताया कि यहां करीब 65 सौ दुर्लभ और महत्वपूर्ण पुस्तकें संग्रहित हैं। इनमें बौद्ध, जैन, हिं...