प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
मुरादाबाद, मई 22 -- नगर के मोहल्ला शांतिपुरम् कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही छात्रा ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव नाथू वाला मजरा निवासी 24 वर्षीय रिंकी पुत्री स्वर्गीय कुंवर पाल सिंह बिलारी के मोहल्ला शांतिपूरम् में जगदीश सिंह के मकान में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसके अलावा एलएलबी में प्रवेश भी लिया था। जिस मकान में रहकर वह परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसके मालिक ने पुलिस को बीती रात 1.30 बजे सूचना दी कि छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। छात्रा ने कमरे मे छत के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.