नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, पीसीएस जे, नीट एवं जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए विषय विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं। जिले में पांच से अधिक केंद्रों पर छात्रों को कोचिंग की निशुल्क सुविधा मिलेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए कक्षाओं का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न विषयों के अतिथि व्याख्याताओं, प्रवक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाना है। सिविल सेवा एवं पीसीएस-जे परीक्षाओं के लिए भूगोल, इतिहास (भारत एवं विश्व), भारतीय समाज, भारतीय राजव्यवस्था एवं गवर्नेन्स, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं आपदा ...