प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रतियोगी छात्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी दंपती ने दो लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन शेष पांच लाख रुपये मांगने पर खुद को जौनपुर के कुख्यात शूटर मुन्ना बजरंगी का रिश्तेदार बताकर जान से मारने तक की धमकी दी। छात्र अभय राज गौतम की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने दंपती के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मध्य प्रदेश में रीवा के अंतरैला बसरेही निवासी अभय राज गौतम की तहरीर के मुताबिक, वह जार्जटाउन में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। आरोप है कि कुलभूषण मिश्रा ने सरकारी विभाग में नौकरी और ठेका दिलवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये लिया। अभय राज ने अपने रिश्तेदार से पांच प्रतिशत ब्याज पर सात लाख रुपये लेकर दिया था। लेकिन, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.