प्रतियोगी छात्र पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, मई 21 -- एलनगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हर्षित दुबे ने कर्नलगंज थाने में मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप प्रांजल सिंह और उसके दो साथियों पर है। हर्षित की तहरीर के अनुसार, वह 12 मई की शाम एलनगंज सब्जी लेने गया था। वहीं स्कूटी से पहुंचे प्रांजल सिंह और उसके दो साथी नशे की हालत में गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि साथियों ने पकड़ लिया और प्रांजल सिंह ने पीठ पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया। मारपीट में शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों के बीचबचाव पर उसकी जान बची। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.