प्रतियोगी छात्र की कार की टक्कर से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाजार में दाढ़ी बनवाने के बाद बाइक से घर जाने को निकले प्रतियोगी छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। कार चालक तेजी से भाग निकला। घटना रविवार शाम की है। जेठवारा थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी अमृतलाल सोनी का 24 वर्षीय बेटा सतीश प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह रविवार शाम दो किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के धानेपुर बाजार में दाढ़ी बनवाने आया था। दाढ़ी बनवाने के बाद घर जाने के लिए निकला तभी बढ़नी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.