प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी छात्र गिरफ्तार
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। शादी का झांसा देकर प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी छात्र आदर्श त्रिपाठी को कीडगंज पुलिस ने शनिवार को मनकामेश्वर मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। चंदापुर मलाक हरहर थाना फाफामऊ निवासी आदर्श बाई का बाग स्थित वैद्य जी के हाता में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहा था। उस पर कोरांव क्षेत्र की रहने वाली सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.