प्रतियोगी छात्रा ने लगाया दुष्कर्म व गर्भपात का आरोप, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतियोगी छात्रा ने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोपित पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के साथ ही करीब ढाई लाख रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी मयंक सिंह से बातचीत होती थी। आरोप है कि 14 अगस्त 2023 को मयंक ने एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि करीब तीन साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से इनकार कर रहा है और पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दे रहा है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, दोनों के बीच हुई बातचीत और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.