प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज में होली के दिन बुधवार सुबह प्रतियोगी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा नीता मौर्या का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। कमरे के अंदर कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।आजमगढ़ जिले के अहिरौल निवासी 31 वर्षीय नीता मौर्या एक भाई व तीन बहनों में छोटी थी। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह करीब चार साल से कर्नलगंज स्थित ढररिया में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। खुद का खर्च वहन करने के लिए स्कूली बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाती थी। बुधवार की सुबह काफी देर तक नीता अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.