प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। प्रतियोगी छात्रों के शहर प्रयागराज में देश की सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से कम हो गई है। पांच साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि कलेक्टर बनने का सपना देखने वालों की संख्या में 25 फीसदी से अधिक की कमी आई है। इस साल 24 मई को प्रस्तावित सिविल सेवा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए केवल प्रयागराज में 30818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इससे पहले 2025 में 41364 और 2024 में 44063 अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 2023 में 44058 और 2022 में 43497 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया था। ये आंकड़े इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस में अभ्यर्थियों की संख्या में मामूली उता...