नोएडा, अप्रैल 17 -- दादरी, मयंक राणा। नेशनल हाईवे-91 पर शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रक ने पैदल सड़क पार कर रहे नवोदय विद्यालय के छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। ये छात्र संभल में खेल प्रतियोगिता में भाग करने गए थे। धूममानिकपुर गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ छात्र स्कूल के शिक्षकों के साथ संभल के गुन्नौर में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए। दो दिवसीय प्रतियोगिता के बाद छात्रों का समूह शुक्रवार की शाम धूममानिकपुर गांव के समीप रोडवेज बस से उतरा था। सभी छात्र सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने छात्रों को टक्कर मार दी। कक्षा आठ के छात्र उमर निवासी जेवर की मौके पर ही मौत हो गई। रवि और अजय घायल हो गए। दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां...