प्रतियोगिता से प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है: प्राचार्य
गढ़वा, अगस्त 9 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की योजनानुसार जनगणना-2027 को लेकर शनिवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में भाषण, प्रश्नमंच व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठम से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने जनगणना के महत्व, इसकी उपयोगिता तथा देश के विकास में जनगणना की भूमिका से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण और लेखन क्षमता का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम वहीं प्रश्नमंच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.