बिजनौर, अगस्त 26 -- ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी जट, नगीना रोड बिजनौर में ताइक्वांडो कलर बेड टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन मिस्टर अंकुर चौधरी जिला ताइक्वांडो संघ सचिव, रोहित कुमार ताइक्वांडो कोच ओम इंटरनेशनल स्कूल , विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया । जिसमें लगभग 30 बच्चों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सरजीत सिंह ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोहित कुमार पिछले 4 वर्षों से हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रति- शिक्षित कर रहे हैं । ताइक्वांडों सीखकर बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं तथा इससे बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकगणों का सहयोग रहा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.