मऊ, अगस्त 5 -- मऊ, संवाददाता। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान नशा मुक्त युवा विकसित भारत के अंतर्गत बुधवार को डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरा युवा भारत द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें रील मेकिंग में सुजीत जायसवाल, नुक्कड़ नाटक में डीसीएसके कॉलेज, सामूहिक गायन प्रतियोगिता में सोनीधापा इंटर कॉलेज, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर, पेंटिंग प्रतियोगिता प्राची श्रीवास्तव, कविता लेखन घावारी नंद, भाषण प्रतियोगिता में आकाश कुमार, नारा लेखन में संजना विश्वकर्मा अव्...