प्रतियोगिता में सूबे की दो सौ पहलवानों ने दिखाया दम
भदोही, मई 31 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल मगापट्टी सुधबै में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे की महिला कुश्ती में दौ सौ लोगों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों का उत्साह लोगों ने बढ़ाने का काम किया। 55 किलो कुश्ती में चंचल सिरोही गाजीपुर, नीलम तोमर मेरठ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें चंचल सिरोही विजेता बनी। 55 किलो में वजन में स्वाती मथुरा एवं मुस्कान बुलंदशहर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्वाती ने जीत हासिल किया। 59 किलो में वंदना चंदौली, खुशी चौहान वाराणसी के बीच कुश्ती में वंदना ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह का आयोजन जिले में होना गौरव की बात है। आज खेल में कैरियर बनाने का सपना आसानी से पूरा हो रहा है। उसका कारण सरकारों द्वारा इस ओर ध्यान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.