मुंगेर, मार्च 14 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। तारापुर अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर टेटिया बंबर प्रखंड में रामचरित्र मैदान और देवघरा मैदान पर शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गया। प्रतियोगिता में सात टीमें भाग ले रही है। रामचरित्र मैदान में बीडीओ निशा राय, बनगामा पंचायत के मुखिया निरंजन निषाद ने शुभारंभ किया। वही बीडीओ निशा राय ने खिलाड़ियों से मैदान पर मुलाकात किया। रामचरित्र मैदान में उद्घाटन मुकाबला टेटिया और बनगामा धौरी के बीच से खेला गया। जिसमें धौरी की टीम ने जीत हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...