बिहारशरीफ, मार्च 31 -- प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित फोटो चेवाड़ा02- प्रशस्ती पत्र के साथ सफल विद्यार्थी। साथ में हैं एचएम अशोक कुमार । चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत के श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार छात्रों ने परचम लहराया है। चित्रकला में नवम वर्ग की खशबू कुमारी और कृष्ण कुमार, गणित ओलंपियाड में दिव्या कुमारी और क्विज में मोनी कुमारी ने सफलता पायी है। स्कूल के एचएम अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.