प्रतियोगिता में सफल छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र
कटिहार, जून 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि डाक विभाग एवं संचार मंत्रालय द्वारा दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत फिलाटेली छात्रवृत्ति 2025-26 में सफल हुए प्रतिभागियों को डाक अधीक्षक प्रसून कुमार द्वारा छात्रवृत्ति एवं मेरिट प्रमाण पत्र दिया गया। प्रतियोगिता में एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र आरव आदि व अद्वैत कश्यप ने भी अपना प्रतिभा का परचम लहराया। डाक अधीक्षक ने प्रतियोगिता में सफल हुए छात्रों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने को लेकर विभाग द्वारा हर वर्ष छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल अन्य प्रतिभागियों को भी मेरिट प्रमाणपत्र दिया गया। सफल प्रतिभागी को सचिव अशोक पोद्दार आदि ने भी बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.