सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांत मुख्यालय पटना के तत्वावधान में 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित अंतर-सेक्टर श्वान प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कमांडेंट विनोद कुमार तलवार एवं सीमांत मुख्यालय पटना के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. विचार नेमा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर, बेतिया, गया और पूर्णिया से कुल 18 श्वानों ने अपने परिचारकों के साथ हिस्सा लिया। इनमें सात विस्फोटक खोजी, छह मादक पदार्थ खोजी तथा पांच ट्रैकर श्वान शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान श्वानों की खोज एवं पहचान क्षमता, ट्रैकिंग दक्षता तथा परिचारकों के कौशल व समन्वय का परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- जैप-5 देवघर के निशानेबाजों ने जीते 9 पदक, ओवरऑल चै...