उन्नाव, दिसम्बर 25 -- सुमेरपुर। भगवंतनगर स्थित यूएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के आखिरी दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल संस्थापक सुंदरलाल बाजपेई ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कहा खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में दो सौं मीटर दौड़, बाधा रेस, फ्राग रेस, मार्बल स्पून रेस, किक्रेट, बैट मिंटन, वालीबॉल, खो खो, स्लो साइकिल रेस समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र बाजपेई, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी, आलोक रंजन, मोहित तिवारी, विमला निषाद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.